गुजरात : बीकॉम अंतिम वर्ष का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में कॉलेज प्राचार्य समेत छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 24, 2021 23:12 IST2021-12-24T23:12:27+5:302021-12-24T23:12:27+5:30

Gujarat: Six arrested including college principal for leaking B.Com final year question paper | गुजरात : बीकॉम अंतिम वर्ष का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में कॉलेज प्राचार्य समेत छह गिरफ्तार

गुजरात : बीकॉम अंतिम वर्ष का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में कॉलेज प्राचार्य समेत छह गिरफ्तार

राजकोट (गुजरात), 24 दिसंबर गुजरात के राजकोट शहर में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय की बी. कॉम की अंतिम वर्ष की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने में संलिप्तता के आरोप में कॉलेज के प्राचार्य सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 22 दिसंबर को परीक्षा से एक घंटा पहले व्हाट्सएप पर मैक्रोइकॉनॉमिक्स का प्रश्नपत्र साझा किए जाने की घटना के बाद इस संबंध में राजकोट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विश्वविद्यालय पुलिस थाना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अमरेली में सरदार पटेल लॉ कॉलेज के प्राचार्य, उनके दो कर्मचारियों और तीन छात्रों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। 22 दिसंबर को परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटा पहले सुबह 9:11 बजे प्रश्नपत्र पहली बार व्हाट्सएप पर लीक हुआ था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धारा 406 और 409 और धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलपति नितिन पेठानी ने कहा कि परीक्षा 22 दिसंबर को हुई थी, जिसमें करीब 18,000 छात्र शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Six arrested including college principal for leaking B.Com final year question paper

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे