लाइव न्यूज़ :

गुजरात :चक्रवात के बाद आई बाढ़ में 10 करोड़ रुपये मूल्य का नमक बर्बाद

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:34 IST

Open in App

सुरेंद्रनगर, 20 मई गुजरात में चक्रवाती तूफान ताउते के बाद आई बाढ़ से कच्छ के छोटे रण में करीब 10 करोड़ रुपये का नमक बह गया। यह जानकारी नमक उत्पादन से जुड़े लोगों ने बुहस्पतिवार को दी।

उन्होंने बताया कि एक अनुमान के मुताबिक तीन लाख टन नमक परिवहन के लिए खुले में रखा गया था जो तेज हवाओं, बरिश और बाढ़ की वजह से बर्बाद हो गया।

बता दें कि कच्छ का छोटा रण सुरेंद्रनगर जिले में आता है।

नमक के खेत में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन अगरिया हितरक्षक समिति के जिला संयोजक भारत सुमेरा ने बताया कि बाजार मूल्य के हिसाब से एक टन नमक की कीमत 300 से 350 रुपये है और इस प्रकार अनुमान है कि 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल से जून का महीना नमक उत्पादन के लिए अहम होता है किसान नमक की खेती करते हैं और गोदाम तक पहुंचाने के लिए खेत में ही उसे जमा रखते हैं।

सुमेरा ने कहा, ‘‘करीब 12 लाख टन नमक पहले ही खारघोडा और जीनजुवाडा के गोदामों तक पहुंचा दिया गया था लेकिन तीन लाख टन नमक अब भी खेतों में था।’’

कच्छ का छोटा रण का इलाका पांच हजार वर्ग किलोमीटर में फैला है और पटडी व धरांगधरा तालुका के करीब 10 हजार लोग आठ महीने तक रहकर यहां नमक का उत्पादन करते हैं। मई महीने में नमक उत्पादन का काम चरम पर होता है जब नमक को मानसून से पहले गोदामों में पहुंचाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र