लाइव न्यूज़ :

गुजरात: दीपावली की छुट्टियों के बाद सूरत लौटने वालों के लिये आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाना अनिवार्य

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:33 IST

Open in App

सूरत, 27 अक्टूबर गुजरात के सूरत शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को रोकने के प्रयास के तहत, दीपावली की छुट्टियों के बाद शहर लौटते समय लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि सभी के लिए जांच अनिवार्य है, भले ही उन्होंने कोविड ​​​​-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हों।

सूरत नगर निगम (एसएमसी) के अनुसार, दीपावली की छुट्टियों के बाद शहर लौटने वाले स्थानीय लोगों को अनिवार्य रूप से अपनी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी। यह 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिये।

एसएमसी के नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप उमरीगर ने कहा, ''हम लोगों से छुट्टियों पर जाने से पहले कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने की भी अपील करते हैं। जिन लोगों ने हाल ही में कोविड-19 जांच कराई है, उन्हें छूट दी जाएगी।''

उन्होंने कहा कि एसएमसी शहर लौटने वाले लोगों की आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट की जांच के लिए हवाई अड्डे, बस स्टैंड और सड़क प्रवेश बिंदुओं पर टीमों को तैनात करेगी।

अधिकारी ने कहा कि नागरिक निकाय उन लोगों के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण की सुविधा भी प्रदान करेगा जो पहले जांच नहीं करा पाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन