लाइव न्यूज़ :

गुजरात: आरएसएस से संबद्ध संगठनों की पांच से सात जनवरी को बैठक

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:02 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध विभिन्न संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय बैठक गुजरात के गांधीनगर में पांच से सात जनवरी के बीच होगी। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संघ प्रमुख मोहन भागवत भी हिस्सा लेंगे। संघ के एक पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अनिल कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान संघ से संबद्ध 25 संगठनों के 150 प्रतिनिधि अपने अनुभव, प्रतिक्रिया एवं सूचनाएं एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह बैठक गांधीनगर में कर्णावती विश्वविद्यालय परिसर में होगी।

कुमार ने कहा कि भागवत और नड्डा के अलावा संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के साथ ही अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, एबीवीपी, भारतीय मजदूर संघ, राष्ट्र सेविका समिति, स्वदेशी जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठनों के शीर्ष नेता समन्वय बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि समन्वय बैठक हर वर्ष दो बार आयोजित की जाती है। आम तौर पर सितंबर की बैठक बड़े स्तर पर होती है जबकि जनवरी में होने वाली समन्वय बैठक में कम लोग शामिल होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं