Gujarat Road Accident: 35 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 5 तीर्थयात्रियों की मौत, दर्जन भर से ज्यादा घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2025 10:59 IST2025-02-02T10:56:51+5:302025-02-02T10:59:26+5:30

Gujarat Road Accident:डांग जिले के सापुतारा के पास एक बस के खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। बस में 48 यात्री सवार थे. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है

Gujarat Road Accident Five pilgrims killed many injured as bus falls into ditch | Gujarat Road Accident: 35 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 5 तीर्थयात्रियों की मौत, दर्जन भर से ज्यादा घायल

Gujarat Road Accident: 35 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 5 तीर्थयात्रियों की मौत, दर्जन भर से ज्यादा घायल

Gujarat Road Accident: गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजकर 15 मिनट पर हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस अवरोधक को तोड़कर लगभग 35 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों- दो महिलाओं और तीन पुरुषों- की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘ पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।’’

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे।

Web Title: Gujarat Road Accident Five pilgrims killed many injured as bus falls into ditch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे