लाइव न्यूज़ :

Covid-19 in Gujarat: गुजरात में संक्रमितों की संख्या पहुंची 3 हजार के पार, एक दिन में सामने आए 256 नए मामले

By सुमित राय | Updated: April 25, 2020 21:06 IST

गुजरात में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3071 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामलों के मामले में गुजरात दूसरे नंबर पर है।गुजरात में शुक्रवार को 6 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या 133 हो गई।

गुजरात में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 256 नए मामले सामने आए। इसके बाद गुजराज में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हजार के पार पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को 6 लोगों की मौत हुई और मृतकों की संख्या 133 हो गई।

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, "गुजरात में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या 3071 हो गई। शुक्रवार को छह लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 133 पहुंच गई है।"

देशभर में करीब 25 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में फैल चुका है और अब तक 24942 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कारण 779 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5209 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 18953 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में आए हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और राज्य में मुंबई व पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 7628 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 323 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र में 957 लोग ठीक भी हुए हैं।

गुजरात में कोरोना के 3 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना के मामले गुजरात से सामने आए हैं और यह दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 3071 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 133 लोगों की जान जा चुकी है और 282 लोग ठीक हुए हैं।

दिल्ली-राजस्थान में भी 2 हजार से ज्यादा मामले

दिल्ली और राजस्थान में भी कोरोना वायरस के 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में 2514 और राजस्थान में 2034 कोरोना वायरस पॉजिटिव सामने आए हैं। दिल्ली में 53 लोगों की मौत हुई है और 857 ठीक हुए हैं, जबकि राजस्थान में 27 की मौत हुई है और 230 लोग ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरातकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?