लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना संक्रमण के 10,990 मामले सामने आए, 118 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 23:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 मई गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,990 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,03,594 हो गई जबकि 118 रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 8,629 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही।

विभाग ने कहा कि एक दिन में सबसे अधिक 15,198 लोगों के छुट्टी दिये जाने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 5,63,133 हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 80.04 प्रतिशत हो गई है।

विभाग ने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,31,832 रह गई है। पांच मई के बाद से उपचाराधीन रोगियों की संख्या में अच्छी खासी गिरावट देखी गई है। उस दिन उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,48,124 थी।

गुजरात में मंगलवार को कुल 2,18,513 लोगों को टीकों की खुराकें दी गईं। राज्य में अब तक 1,43,79,365 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस