लाइव न्यूज़ :

गुजरात: रेमडेसिविर कंपनी का शीर्ष अधिकारी कालाबाजारी करने को लेकर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 18, 2021 20:36 IST

Open in App

वलसाड (गुजरात), 18 अप्रैल रेमडेसिविर इंजेक्शन की कथित कालाबाजारी करने को लेकर दमन की एक औषधि निर्माता कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी और उसके सहायक को गुजरात के वलसाड जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के इलाज के लिए इस इंजेक्शन की भारी मांग है।

वलसाड जिला पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों की पहचान दमन की ब्रुक फार्मा के तकनीकी निदेशक मनीष सिंह और उसके सहयोगी वरूण कुंद्रा के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि कुंद्रा की दमन में फर्नीचर की दुकान है।

उन्होंने बताया कि दोनों को वलसाड जिले के वापी कस्बे से 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन की 18 शीशी बरामद की गईं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को इस बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुंद्रा रेमडेसिविर के इंजेक्शन बगैर लाइसेंस के अत्यधिक दाम पर बेच रहा है, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक पुलिसकर्मी को ग्राहक के वेश में कुंद्रा के पास भेजा गया और आरोपी एक इंजेक्शन 12,000 रुपये में और 12 इंजेक्शन 1.44 लाख रुपये में बेचने के लिए राजी हुआ, तभी उसे पकड़ लिया गया।

जाला ने बताया कि कुंद्रा ने दावा किया कि उसने यह दवा अपने मित्र मनीष सिंह से खरीदी थी, जिसके बाद सिंह को इंजेक्शन की छह शीशी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

उनहोंने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान