लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 30 वर्ष की औसत बारिश की 95 फीसदी वर्षा हुयी

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:37 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार अक्टूबर स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) ने सोमवार को कहा कि गुजरात में बीते 30 साल में औसतन सबसे लंबे इस वर्षाकाल में अब तक 95 फीसदी बारिश हुयी है और इसमें सबसे अधिक बारिश सितंबर में हुयी है ।

एसईओसी के अनुसार, गुजरात में अब तक 798.7 मिमी बारिश हुयी है जो राज्य की औसत वर्षा का 95.09 फीसदी है । प्रदेश में पिछले 30 वर्ष की औसत वर्षा 840 मिमी है ।

एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गुजरात में सितंबर महीने में 426.21 मिमी बारिश दर्ज की गयी है जो पिछले एक दशक में सर्वाधिक है । प्रदेश में अगस्त महीने में 65.32 मिमी बारिश हुयी थी । प्रदेश में जून और जुलाई महीने में क्रमश: 120.4 मिमी और 176.7 मिमी बरिश दर्ज की गयी ।

एसईओसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सौराष्ट्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गयी । देवभूमि द्वारका, जामनगर और राजकोट जिलों में औसत से 130 प्रतिशत अधिक बारिश हुयी ।

इसमें कहा गया है कि कच्छ में 30 साल की औसत बारिश की 111.7 फीसदी वर्षा हुई, जबकि उत्तर गुजरात में 512.96 मिमी अथवा 71.59 फीसदी बारिश दर्ज की गयी जो राज्य के पांच क्षेत्रों में सबसे कम है। पूर्वी - मध्य और दक्षिण गुजरात क्षेत्र में क्रमश: 83.65 प्रतिशत और 93.05 प्रतिशत बारिश दर्ज की गयी ।

रिपोर्ट के अनुसार, अरावली जिले में औसत की सबसे कम, 62.58 फीसदी बारिश दर्ज की गयी, डांग्स में 67.86 प्रतिशत बारिश दर्ज की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा