लाइव न्यूज़ :

गुजरात: उम्रकैद की सजा सुनते हुए बौखला गया, जज पर फेंक दी चप्पल, पांच वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी

By विशाल कुमार | Updated: December 29, 2021 15:59 IST

विशेष पोक्सो जज पीएस काला की अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद, दोषी सुजीत साकेत गुस्से में आ गया और न्यायाधीश की ओर अपनी चप्पल फेंक दी। चप्पल निशाने से चूक गया और विटनेस बॉक्स के पास जा गिरा।

Open in App
ठळक मुद्दे27 वर्षीय शख्स ने इस साल अप्रैल में पांच साल की बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी.अदालत ने उसके शेष प्राकृतिक जीवन के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

सूरत: सूरत की एक अदालत ने इस साल अप्रैल में पांच साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के एक मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके शेष प्राकृतिक जीवन के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विशेष पोक्सो जज पीएस काला की अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद, दोषी सुजीत साकेत गुस्से में आ गया और न्यायाधीश की ओर अपनी चप्पल फेंक दी। चप्पल निशाने से चूक गया और विटनेस बॉक्स के पास जा गिरा।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रहने वाले दोषी ने 30 अप्रैल को बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।पीड़िता एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी।

बच्ची को अकेला पाकर दोषी ने चॉकलेट दिलाने के बहाने उसका अपहरण कर लिया था।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि वह लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने अपराध किया और उसका गला घोंट दिया। इसके बाद व्यक्ति के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश 26 गवाहों के बयानों पर विचार किया। अदालत ने आदेश सुनाने से पहले 53 दस्तावेजी साक्ष्यों पर भी विचार किया।

टॅग्स :गुजरातमहिलाकोर्टरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है