लाइव न्यूज़ :

गुजरात रास उपचुनावः भाजपा के दो उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 फरवरी गुजरात में भाजपा के प्रत्याशियों ने राज्यसभा की सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन दायर किया। भाजपा प्रत्याशियों के विजयी घोषित होने की उम्मीद है क्योंकि इस उपचुनाव में कांग्रेस ने किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है ।

एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को नामांकन दायर करने का अंतिम दिन था।

चुनाव अधिकारी सीबी पांड्या ने बताया कि राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार नहीं उतारने की वजह से भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया जा सकता है। वैसे चुनाव एक मार्च को होने हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने दिनेश अनवाडिया और राम मोकारिया और उनके दो डमी उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

पांड्या ने बताया कि कांग्रेस की ओर से किसी के नामांकन दायर नहीं करने की वजह से मतदान की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि डमी उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले लेंगे।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 22 फरवरी है।

अनवाडिया प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष हैं जबकि मोकारिया एक कूरियर कंपनी चलाते हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और भाजपा के अभय भारद्वाज के निधन की वजह से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

राज्यसभा में पटेल का कार्यकाल अगस्त 2023 तक और भारद्वाज का कार्यकाल जून 2026 तक था।

भाजपा ने अनवाडिया को पटेल की निधन से खाली हुई सीट के लिए उतारा है जबकि मोकारिया भारद्वाज की सीट के लिए मैदान में हैं।

गुजरात विधानसभा में भाजपा के 111 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या 65 है।

कांग्रेस के पास एक भी सीट जीतने के लिए संख्या बल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र