लाइव न्यूज़ :

गुजरात रास उपचुनावः भाजपा के दो उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 फरवरी गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिये होने वाले उपचुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों दिनेश अनवाडिया और राम मोकारिया के विजयी घोषित होने की उम्मीद है क्योंकि पार्टी के दोनों डमी उम्मीदवारों ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

वहीं, एक मार्च को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने किसी उम्मीदवार को नहीं उतारा है।

चुनाव अधिकारी सीबी पांड्या ने बताया कि भाजपा के दो डमी उम्मीदवारों राजनीकांत पटेल और कीर्ति सोलंकी ने शनिवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार दिनेश अनवाडिया और राम मोकारिया को सोमवार अपराह्न तीन बजे के बाद विजय घोषित किया जाएगा। सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और भाजपा के अभय भारद्वाज के निधन की वजह से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

राज्यसभा में पटेल का कार्यकाल अगस्त 2023 तक और भारद्वाज का कार्यकाल जून 2026 तक था।

भाजपा ने अनवाडिया को पटेल की निधन से खाली हुई सीट के लिए उतारा है जबकि भारद्वाज की मृत्यु से रिक्त हुई सीट से मोकारिया मैदान में हैं।

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 111 सदस्य हैं जबकि कांग्रेस के विधायकों की संख्या 65 है। कांग्रेस के पास एक भी सीट जीतने के लिए संख्या बल नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग