लाइव न्यूज़ :

गुजरात : अंतरधर्म विवाह को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:00 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 दिसंबर गुजरात के वड़ोदरा शहर में अंतरधर्म विवाह को लेकर दो समुदायों के सदस्यों ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय मुस्लिम युवक और हिन्दू लड़की के विवाह को लेकर बुधवार की रात करेलीबाग थाने के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया।

पुलिस निरीक्षक आर. ए. जडेजा ने कहा, ‘‘एक व्यक्ति ने अपनी बहन के लापता होने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी है। बाद में पता चला कि उसने एक स्थानीय मुस्लिम व्यक्ति के साथ भाग कर विवाह कर लिया है। उन्होंने मुंबई में अपनी शादी पंजीकृत करायी है और हाल ही में घर लौटे हैं।’’

उन्होंने बताया कि मुंबई से वापसी के बाद युवक और युवती अपने-अपने परिवार के साथ रह रहे हैं।

जडेजा ने कहा, ‘‘बुधवार की रात जब हम उनके बयान ले रहे थे, दोनों समुदायों के सदस्य थाने के बाहर जमा हो गए। युवती के परिवार ने विवाह का विरोध किया और कुछ संगठन उनका साथ दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि हम उन्हें समझा कर शांत करने में सफल रहे जिसके बाद वह वापस चले गए।’’

जड़ेजा ने कहा, ‘‘चूंकी युवती ने मुंबई जाकर पहले इस्लाम में धर्मपरिवर्तन किया और उसी के रिवाज से निकाह किया, ऐसे में उनके खिलाफ गुजरात धर्म परिवर्तन विरोध कानून लागू नहीं होता है। इस कानून के तहत धर्म परिवर्तन के लिए जिलाधिकारी से पूर्वानुमति लेने का प्रावधान है। लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा कोई कानून नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए