लाइव न्यूज़ :

गुजरात संपत्ति विवाद : दो भाइयों ने महिला और उसके तीन बच्चों पर फेंका तेजाब

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:42 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 दिसंबर गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को संपत्ति विवाद में दो भाइयों ने कथित रूप से तेजाब फेंककर पांच से चौदह साल के तीन बच्चों और उनकी मां को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

माधवपुरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह पांच बजे अजय दंतानी और विजय दंतानी ने खिड़की से इन चारों पर तेजाब फेंक दिया जिससे वे घायल हो गये। चारों पीड़ित अजय और विजय के ही रिश्तेदार हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों का उस मकान को लेकर विवाद है जहां चारों पीड़ित-- लक्ष्मीबेन दंतानी, उसकी दो बेटियां एवं बेटा रहते थे। वे चाहते थे कि लक्ष्मीबेन उस मकान को खाली कर दे। दोनों भाइयों के पिता ने कुछ साल पहले यह मकान लक्ष्मीबेन को बेचा था लेकिन अब दोनों उसे वापस लेना चाहते थे।’’

थाने के निरीक्षक एम डी बराड ने कहा, ‘‘ पीडि़तों को चेहरे पर जख्म है और उनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अजय और विजय पर हत्या के प्रयास, तेजाब हमले और अन्य अपराधों को लेकर मामला दर्ज किया गया है। दोनों को अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos