लाइव न्यूज़ :

गुजरात: प्रधानमंत्री 16 जनवरी को डिजिटल तरीके से केवड़िया रेलवे स्टेशन का करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को नर्मदा जिले में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट नवनिर्मित केवड़िया रेलवे स्टेशन और वडोदरा को केवड़िया से जोड़ने वाली रेलवे लाइन का डिजिटल उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

रूपाणी ने नर्मदा जिले के तिलकवाड़ा कस्बे में संवाददाताओं को बताया कि उसके दो दिनों बाद प्रधानमंत्री नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गुजरात में दो मेट्रो रेल सेवाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री 16 जनवरी को नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये केवड़िया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। वह उसी दिन वडोदरा-केवड़िया रेलवे लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।”

उन्होंने कहा, “वह 18 जनवरी को अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ने वाली और जीआईएफटी सिटी के दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखेंगे। वह सूरत शहर के लिये भी आगामी मेट्रो रेल परियोजना के लिये डिजिटल आधारशिला रखेंगे।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिसंबर 2018 में केवड़िया का दौरा किया था और उस दौरान रेलवे स्टेशन के लिए आधारशिला रखी थी।

केवड़िया रेलवे स्टेशन 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पांच किलोमीटर की दूरी पर है और इसका मकसद यहां आने वाले पर्यटकों को सीधे रेल संपर्क उपलब्ध कराना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया