लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पीएम मोदी की मां से मिले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लिया आशीर्वाद

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 13, 2019 14:10 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन का यात्रा पर गुजरात में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन का यात्रा पर गुजरात में हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन का यात्रा पर गुजरात में हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने गांधीनगर स्थित पीएम मोदी की मां के आवास पर उनसे मुलाकात की। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हीराबेन मोदी के सामने हाथ जोड़कर उनको नमन करते दिख रहे हैं, वहीं, पीएम मोदी की मां उन्हें दोनों हाथों से आशीर्वाद देते हुए दिख रही हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद गुजरात गई हैं। उन्होंने भी पीएम मोदी की मां से मुलाकात की। राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद पीएम की मां हीराबेन से रायसन गांव स्थित उनके घर पर मिलने पहुंचे थे।

राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने पीएम की मां के साथ करीब आधा घंटा बिताया। पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी अपने छोटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। 

पीएम की मां से मिलने के बाद राष्ट्रपति कोविंद पत्नी के साथ कोबा स्थित महावीर जैन आराधना केंद्र पहुंचे और आचार्य श्री पद्मसागरसूरीजी का आशीर्वाद लिया। यहां पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उनका स्वागत किया।

बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद शनिवार (12 अक्टूबर) को अहमदाबाद पहुंचे थे। राज्यपाल आचार्य देव व्रत ने राजभवन में उनका स्वागत किया था। राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी रात में राजभवन में ही रुके थे।

 

 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदनरेंद्र मोदीमोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया