लाइव न्यूज़ :

गुजरात: आनंद में 50 लाख की रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी पकड़ा गया

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक जनवरी गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अहमदाबाद क्षेत्र पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक को कथित तौर पर 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया प्रकोष्ठ (आरआर सेल) से जुड़े एएसआई प्रकाशसिंह रावल को बृहस्पतिवार रात आनंद कस्बे के वल्लभविद्यानगर रोड पर एक होटल में रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरआर सेल सीधे संबंधित पुलिस महानिदेशक के अधीन काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में रावल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर अहमदाबाद क्षेत्र के आरआर सेल ने आनंद के खंभात शहर के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में एक गोदाम पर छापा मारा था और राज्य में किसानों के लिए सब्सिडी वाले यूरिया को बाजार में अनुचित ढंग से स्थानांतरित करने में शामिल एक गिरोह का पता लगाया था ।

छापे के दौरान पुलिस को गोदाम में 2.76 लाख रुपये कीमत की 1,060 बैग यूरिया, 5,000 से अधिक खाली बोरियां और एक सिलाई मशीन मिली थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिन अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई थी, वे अवैध रूप से सरकारी सब्सिडी वाली यूरिया की बोरियों का अधिग्रहण कर उन बोरियों से उर्वरक को बाजार में बेचने के लिए अन्य बोरियों में स्थानांतरित कर रहे थे ।

एसीबी के मुताबिक रावल ने एफआईआर में आरोपी का नाम न बताने के लिए गोदाम मालिक से 60 लाख रुपए की मांग की थी और बातचीत के बाद वह 50 लाख रुपए स्वीकार करने को राजी हो गया।

चूंकि गोदाम मालिक पुलिसकर्मी को रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद बृहस्पतिवार को होटल में योजना बनाकर उसे पकड़ा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए