लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अहमदाबाद में पशुपालक से 10,000 रुपये रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 अक्टूबर गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने यहां एक पशुपालक से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद नगर निगम के पशु उपद्रव नियंत्रण विभाग (सीएनसीडी) से सम्बद्ध इंस्पेक्टर एफ एम कुरैशी को मंगलवार को शहर के सरदारनगर इलाके के एक होटल में रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि एक पशुपालक ने हाल ही में एसीबी से संपर्क किया था और दावा किया था कि आरोपी पुलिसकर्मी उसकी आवारा गायों को नहीं पकड़ने के लिए 10,000 रुपये की मासिक रिश्वत देने का उस पर दबाव बना रहा था।

अधिकारी ने कहा कि कुरैशी ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर शिकायतकर्ता मासिक रिश्वत समय पर जमा करने में विफल रहता है तो वह प्राथमिकी दर्ज कर लेगा।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने सोमवार को 10 हजार रुपये मासिक रिश्वत और 10 हजार रुपये 'दिवाली बोनस' के रूप में मांगे थे और जब शिकायतकर्ता ने पूरी राशि जुटा पाने में असमर्थता व्यक्त की, तो वह 10,000 रुपये लेने को तैयार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने 10,000 रुपये के अलावा आरोपी के कब्जे से 92,000 रुपये नकद भी बरामद किए और गांधीनगर में उसके आवास की तलाशी ली।

एसीबी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पाया गया कि कुरैशी पर 2013 में एक बलात्कार का भी मामला दर्ज किया गया था।

बयान में कहा गया है कि बलात्कार की शिकायत के कुछ दिनों बाद, शहर की सोला पुलिस ने गुजरात उच्च न्यायालय के बाहर कथित रूप से देसी बम लगाने के आरोप में आरोपी कुरैशी पर फिर से मामला दर्ज किया था। उस वक्त वह वहां सुरक्षा प्रभारी था।

यह आरोप लगाया गया था कि उसने सहानुभूति हासिल करने और बलात्कार की शिकायत के बाद नायक के रूप में उभरने के लिए देसी बम लगाया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2016 में एक सत्र अदालत ने उसे देसी बम लगाने के मामले में बरी कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल