लाइव न्यूज़ :

नित्यानंद के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग करेगी गुजरात पुलिस

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:13 IST

 गुजरात पुलिस स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पता लगाने के लिए इंटरपोल से उसके खिलाफ ‘ब्यू कॉर्नर नोटिस’जारी करने की मांग करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे नित्यानंद के खिलाफ अपहरण और गैरकानूनी तरीके से किसी को रोक के रखने के मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को इस संबंध में बृहस्पतिवार को एक पत्र लिखा है

 गुजरात पुलिस स्वयंभू बाबा नित्यानंद का पता लगाने के लिए इंटरपोल से उसके खिलाफ ‘ब्यू कॉर्नर नोटिस’जारी करने की मांग करेगी। नित्यानंद के खिलाफ अपहरण और गैरकानूनी तरीके से किसी को रोक के रखने के मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को इस संबंध में बृहस्पतिवार को एक पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा,‘‘इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की मांग करने के लिए सीआईडी नोडल एजेंसी होती है। हमने नित्यानंद का पता लगाने के लिए नोटिस जारी करने के संबंध में सीआईडी को पत्र भेजा है।’’

गौरतलब है कि ब्लू कॉर्नर नोटिस सदस्य देशों को इस बात के लिए बाध्य करता है कि वह अपराध में लिप्त किसी व्यक्ति का पता ठिकाना साझा करे। नित्यानंद के आश्रम से दो लड़कियों के लापता हो जाने के बाद पिछले माह उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस की तलाश के बीच ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं कि नित्यानंद ने इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर ‘हिंदू राष्ट्र’ कैलासा बनाया है । इसका अपना ध्वज और राजनीतिक सेटअप है। भाषा शोभना नीरज नीरज

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल