गुजरात पुलिस के जवानों और उनके परिजनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:31 IST2021-10-26T22:31:39+5:302021-10-26T22:31:39+5:30

Gujarat Police personnel and their families protested demanding pay hike | गुजरात पुलिस के जवानों और उनके परिजनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

गुजरात पुलिस के जवानों और उनके परिजनों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

अहमदाबाद, 26 अक्टूबर गुजरात पुलिस के जवानों और उनके परिजनों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोशल मीडिया, धरना और रैलियों का सहारा लेने के बाद प्रदेश के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) ब्रजेश कुमार झा ने बताया कि मंत्री ने दिन में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और अन्य राज्यों के ग्रेड पे से संबंधित जानकारी मांगी।

उन्होंने कहा, हालांकि, उनके पास मौजूद प्राथमिक जानकारी के अनुसार कोई भी राज्य पुलिसकर्मियों को 4500 का ग्रेड पे नहीं देता।

उन्होंने बताया,‘‘बैठक के दौरान उन पुलिस जवानों के खिलाफ कार्रवाई पर भी चर्चा की गई जो अपनी मांगों को उचित मंच पर उठाने के बजाय सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।’’

गौरतलब है कि कांस्टेबल से लेकर उपनिरीक्षक पद तक के अधिकारी ग्रेड पे में वृद्धि की मांग कर रहे हैं और गांधीनगर और सूरत सहित विभिन्न शहरों में उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को धरना दिया।

पुलिस कर्मी कांस्टेबल का ग्रेड पे 2800 रुपये , हेड कांस्टेबल का ग्रेड पे 3600 रुपये और उप निरीक्षक का ग्रेड पे 4400 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों की मांग का समर्थन किया है और राज्य की भाजपा सरकार से सहानुभूति तरीके से उनकी मांगों पर विचार करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat Police personnel and their families protested demanding pay hike

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे