लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस अधिकारी व साथी कांग्रेस नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 जुलाई अहमदाबाद की अपराध शाखा ने गुजरात पुलिस के एक निरीक्षक को अपनी पत्नी की हत्या कर अपने एक साथी की मदद से शव को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला वडोदरा के करजन इलाके से करीब डेढ़ महीने से लापता थी।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि किरीट सिंह जडेजा नाम के शख्स को भी हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। उसने 2020 में कांग्रेस के टिकट पर करजन विधानसभा का उपचुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था।

अहमदाबाद अपराध शाखा के निरीक्षक डीबी बराद ने कहा, “वडोदरा ग्रामीण पुलिस के निरीक्षक अजय देसाई को चार और पांच जून की दरमियानी रात को अपनी पत्नी स्वीटी पटेल की हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उसने पड़ोसी भरूच जिले के दहेज राजमार्ग पर अटाली गांव में जडेजा के निर्माणाधीन होटल में उसका शव जला दिया। करजन थाने में दर्ज प्राथमिकी में देसाई और जडेजा पर हत्या और सबूत नष्ट करने के अलावा अन्य धाराओं में आरोप लगाया गया है।”

मामला एक सप्ताह पहले अपराध शाखा को सौंपा गया था और राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते ने जांच में सहायता की।

अपराध शाखा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि चार और पांच जून की दरमियानी रात को देसाई का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञप्ति के मुताबिक, “देसाई ने पांच जून की सुबह शव को कंबल से ढककर अपने चार पहिया वाहन में डाल दिया। इसके बाद, लगभग सुबह साढे 11 बजे उसने महिला के भाई को सूचित किया कि स्वीटी लड़ाई के बाद से लापता है। इसके बाद देसाई ने दहेज राजमार्ग पर अटाली गांव में एक निर्माणाधीन होटल के पिछले हिस्से में शव को जलाकर ठिकाने लगा दिया जिसमें उसने जडेजा की मदद ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित