लाइव न्यूज़ :

शराब के अड्डों का पता लगाने के लिए गुजरात पुलिस ले रही ड्रोन कैमरों की मदद

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:34 IST

Open in App

वड़ोदरा, 11 अक्टूबर गुजरात के वड़ोदरा के बाहरी इलाके में चल रहे देशी शराब के अड्डों का पता लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों का उपयोग किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि लोगों की निगाहों से दूर इन इलाकों में शराब के इन अड्डों का अपराध शाखा के एक अभियान के दौरान पता लगाया गया एवं उन्हें नष्ट किया गया। अपराध शाखा ने इस कार्य के लिए पांच टीमें बनायी थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ भलियापुर, बिल, वडसा, रानोली एवं छनी जैसी जगहों का पता लगाने के लिए टीमें बनायी थी। ड्रोन कैमरों की मदद से देशी शराब के इन अड्डों का पता चला । करीब 113 लीटर शराब और उसे बनाने में उपयोग आने वाली चीजें नष्ट की गयीं जिनकी कीमत 20,640 रूपये थीं।’’

उन्होंने बताया कि मद्यनिषेध कानून के तहत अलग अलग थानों में प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं।

गुजरात में 1960 से सख्त मद्यनिषेध कानून हैं और उसके तहत राज्य में शराब के विनिर्माण, भंडारण, बिक्री एवं सेवन पर पाबंदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?