लाइव न्यूज़ :

गुजरात पुलिस ने 2017 के मामले में रवि पुजारी को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: July 19, 2021 23:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 जुलाई अहमदाबाद अपराध शाखा ने सोमवार को गैंगस्टर रवि पुजारी को 2017 में हुई गोलीबारी के एक मामले में बेंगलुरु जेल से हिरासत में ले लिया, जिसमें गुजरात के आणंद जिले के बोरसद नगर के एक पार्षद पर कथित तौर पर उसके इशारे पर हमला किया गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) चैतन्य मांडलिक ने कहा कि अकेले गुजरात में पुजारी के खिलाफ जबरन वसूली और हत्या के प्रयास सहित लगभग 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से अहमदाबाद अपराध शाखा 14 मामलों की जांच कर रही है। पुजारी पिछले साल सेनेगल से भारत प्रत्यर्पित किये जाने के बाद से बेंगलुरु की एक जेल में बंद था।

मांडलिक ने कहा, "हमने बोरसद नगर में 2017 में हुई गोलीबारी के मामले में उसकी भूमिका की जांच के लिए उसकी हिरासत की मांग की थी।"

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बेंगलुरु की एक अदालत ने पुजारी को 30 दिनों के लिए अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया है।

उन्होंने कहा कि पुजारी को आने वाले दिनों में बोरसद में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। घटना 13 जनवरी, 2017 की है, जब बोरसद नगरपालिका के निर्दलीय पार्षद प्रग्नेश पटेल पर दो हमलावरों ने बेहद नजदीक से तीन गोलिया चलायी थीं जिन्हें बाद में गुजरात पुलिस ने उनके तीसरे साथी के साथ पकड़ लिया था।

उन्होंने बताया कि हमले में घायल हुए पटेल बाद में ठीक हो गए थे। पुजारी ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। संयोग से, पटेल पर हमला होने के कुछ दिनों बाद, आणंद जिले के अंकलाव से कांग्रेस विधायक अमित चावडा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुजारी ने उन्हें फोन पर धमकी दी थी। चावड़ा अब गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट