लाइव न्यूज़ :

गुजरात पुलिस ने प्रश्न पत्र लीक के आरोपों की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:42 IST

Open in App

अहमदाबाद, 15 दिसंबर गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसएसबी) ने बुधवार को कहा कि राज्य पुलिस ने सरकारी प्रधान लिपिकों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा से पहले एक प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों की जांच के लिए 15 दलों का गठन किया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया था कि रविवार को हुई परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया था।

इस मुद्दे पर बुधवार को गांधीनगर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जीएसएसएसबी के अध्यक्ष असित वोरा ने कहा कि बोर्ड को अब तक यह साबित करने के लिए कोई विश्वसनीय सबूत नहीं मिले हैं कि इम्तिहान से पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया था।

वोरा ने कहा कि 186 प्रधान लिपिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा रविवार को गुजरात के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 88,000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

आप की गुजरात इकाई की युवा शाखा के पदाधिकारी युवराज सिंह जडेजा ने सोमवार को दावा किया कि साबरकांठा जिले में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया था।

सबूत के तौर पर उन्होंने नोटबुक के एक पन्ने की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें परीक्षा में पूछे गए कुछ सवालों के जवाब हाथ से लिखे थे।

वोरा के अनुसार, परीक्षा संपन्न होने के बाद तस्वीर को खींचा गया और व्हाट्सएप पर प्रसारित किया गया।

वोरा ने कहा कि बोर्ड को कोई ठोस सबूत मिलेंगे तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

पत्रकारों से बात करने से पहले, वोरा ने इस मुद्दे पर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी और शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक की और जरूरी विवरण मुहैया कराया जिससे पुलिस को मामले की जांच में मदद मिल सके।

अधिकारी ने कहा, “प्रश्नपत्र लीक को लेकर अभी तक हमें एक भी शिकायत नहीं मिली है। हमने कई अभ्यर्थियों से बात की और उन सभी ने हमें बताया कि उन्हें कोई समस्या नहीं है। फिर भी, मीडिया की खबरों का संज्ञान लेते हुए, हमने पुलिस से जांच करने का आग्रह किया है। मुझे बताया गया है कि जांच के लिए पुलिस ने 15 दल तैनात किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू