लाइव न्यूज़ :

चीनी ऐप और वेबसाइट से जुड़े निवेश घोटाले में गुजरात पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो अगस्त चीनी कंपनियों द्वारा चलाये जा रहे ऐप्स एवं वेबसाइटों के माध्यम से पूरे देश में लोगों के साथ कथित रूप से ठगी करने वाले सात लोगों को गुजरात पुलिस ने प्रदेश और मुंबई के अलग अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) अमित वसावा ने बताया कि यह घोटाला देश के अन्य कई जगहों पर भी हुआ है, जिसमें अतीत में भी दूसरे राज्यों से लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐप्स के जरिये निवेश पर आकर्षक रिटर्न देने की पेशकश करते हैं और लोगों द्वारा बड़ी राशि निवेश करने पर उन्हें बंद कर दिया जाता है।

साइबर अपराध प्रकोष्ठ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले की तहकीकात तब शुरू हुयी जब एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी कि ऐसे ऐप्स में निवेश के बाद उसके 80 हजार रुपये डूब गये ।

बयान के अनुसार, गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान यासीन कुरैशी, दिलीप गोजिया, धर्मेंद्र राठौड़, राहुल वधेर, जयेश गगिया, तुषार गेटिया और जितेन शाह के रूप में की गयी है। शाह मुंबई का रहने वाला है जबकि शेष छह लोग गुजरात के रहने वाले हैं।

बयान में कहा गया है कि धोखाधड़ी में लोगों को लिंक भेजकर उन्हें फंसाना और फिर पीड़ित को ऐप के वॉलेट सेक्शन में निवेश की गई राशि दिखाना शामिल था।

हालांकि, इसमें कहा गया है कि जब निवेशक ने अपना पैसा वापस लेने का प्रयास किया तो वह ऐसा करने में विफल रहा, क्योंकि ऐप ‘‘तकनीकी गड़बड़ी’’ दिखाया । इसके अलावा ग्राहक सेवा तक पहुंचने के प्रयास भी बेकार साबित हुये । इसके बाद अपराधियों ने ऐप को बंद कर दिया और पेमेंट गेटवे का उपयोग करके पैसे निकाल लिए।

बयान में कहा गया है कि शाह एक कंपनी का निदेशक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos