लाइव न्यूज़ :

गुजरात: प्रधानमंत्री उमियाधाम मंदिर का डिजिटल माध्यम से शिलान्यास करेंगे

By भाषा | Updated: December 8, 2021 23:19 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में अहमदाबाद के सोला इलाके में मां उमियाधाम मंदिर के शिलान्यास समारोह में 13 दिसंबर को डिजिटल माध्यम से शरीक होंगे। भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विधायक एवं उमियाधाम शिलान्यस महोत्सव समिति के प्रमुख बाबूभाई पटेल ने कहा कि काडवा पाटीदार समुदाय की कुलदेवी मां उमिया का मंदिर और अन्य भवन 74000 वर्ग गज़ जमीन पर 1500 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।

अहमदाबाद में सोला उमिया परिसर, जहां मंदिर बनाया जा रहा है , वह मेहसाणा के उंझा में उमिया माताजी संस्थान से संबंधित है।

शिलान्यास को लेकर तीन दिन चलने वाले समारोह की शुरुआत 11 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी।

बाबूभाई पटेल ने बताया कि समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि “नवचंडी यज्ञ'' 12 दिसंबर को होगा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को शिलान्यास समारोह में डिजिटल माध्यम से शामिल होंगे।

उंझा में मंदिर का संचालन करने वाला न्यास नए मंदिर के बगल में 13 मंजिला एक इमारत बनाएगा जिसमें 400 कमरे होंगे। इनमें पाटीदार समुदाय के युवकों को संघ लोक सेवा आयोग और गुजरात लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए तैयारी कराने की सुविधा होगी।

बाबू भाई पटेल ने बताया कि पूरे परिसर में 1200 विद्यार्थी रह सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू