लाइव न्यूज़ :

Video: सोशल डिस्टेंसिंग के लिए किराना दुकान ने निकाला अनोखा रास्ता, कुछ इस तरह लाइन में लगे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 11:46 IST

पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से बचने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है।पीएम मोदी ने सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की है, जिसे लोग इसे फॉलो भी कर रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप पूरी दुनिया झेल रही है और इससे बचने के लिए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया गया है। पीएम मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की और लोग इसे फॉलो भी कर रहे हैं।

गुजरात के इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किराना दुकानदार ने सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ावा देने के लिए अनोखा रास्ता निकाला है। वीडियो में लोग जमीन पर कुछ-कुछ दूरी पर लिखे नंबर पर खड़े दिख रहे हैं और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं।

इसके साथ ही कर्नाटक में एक किराने के दुकान के बाहर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कुछ-कुछ दूरी पर बने सर्कल में दिखाए दिए।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी।

हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से जारी छह पन्ने के दिशानिर्देश के मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हजार के करीब पहुंच गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos