लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सूरत आने वाले लोगों को सात दिन तक पृथक-वास में रहना होगा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:27 IST

Open in App

सूरत, 17 मार्च कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सूरत नगर निगम ने गुजरात के बाहर से शहर की यात्रा करने वाले लोगों के लिए घर पर सात दिन के अनिवार्य पृथक-वास संबंधी एक अधिसूचना बुधवार को जारी की।

महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति में पृथक-वास में रहते हुए वायरल संक्रमण का कोई लक्षण दिखाता है, तो उसे तुरंत जांच करानी चाहिए।

अधिसचूना में कहा गया है, ‘‘गुजरात के बाहर से सूरत शहर में आने वाले लोगों को घर पर सात दिन के अनिवार्य पृथक-वास में रहना होगा और उन्हें घर पर अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाने के लिए खुद को अलग रखना होगा।’’

नगर निगम के अनुसार सूरत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 263 नये मामले सामने आये थे जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42,979 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह