लाइव न्यूज़ :

गुजरात : पाटीदार आंदोलन समिति ने दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 22:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार अक्टूबर गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलनकारियों ने 2015 के आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की अपनी मांग को फिर से तेज कर दिया है और इस समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में शामिल करने के लिए सर्वेक्षण कराने का भी आह्वान किया है।

आंदोलन का नेतृत्व करने वाले समूह, पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) की अध्यक्षता अल्पेश कथीरिया कर रहे हैं। समिति ने सोमवार को गांधीनगर में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें दिनेश बंभानिया और धार्मिक मालवीय सहित लगभग 100 सदस्य शामिल हुए।

बैठक के बाद कथीरिया ने संवाददाताओं से कहा कि पीएएएस इन लंबित मांगों के बारे में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को एक ज्ञापन देगा और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर तक जवाब की प्रतीक्षा करेगा।

कथीरिया ने कहा, ‘‘2015 में आरक्षण आंदोलन के दौरान 14 पाटीदार युवकों की मौत हो गई थी। हम प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए सरकारी नौकरी चाहते हैं। राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों के खिलाफ मामले वापस लेने का वादा किया था, लेकिन कम से कम 250 मामले अभी तक वापस नहीं लिए गए हैं।

कथीरिया ने कहा कि राज्य सरकार को मुख्य आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के चार मामलों को भी वापस लेना चाहिए, जिनमें खुद उनके और आरक्षण आंदोलन के पूर्व नेता हार्दिक पटेल पर दर्ज मामले भी शामिल हैं। हार्दिक पटेल अब कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र