गुजरात : पटेल ने मंत्रियों, अधिकारियों से हफ्ते में दो दिन लोगों की शिकायतें सुनने के लिए कहा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:51 IST2021-09-22T19:51:08+5:302021-09-22T19:51:08+5:30

Gujarat: Patel asks ministers, officials to listen to people's complaints twice a week | गुजरात : पटेल ने मंत्रियों, अधिकारियों से हफ्ते में दो दिन लोगों की शिकायतें सुनने के लिए कहा

गुजरात : पटेल ने मंत्रियों, अधिकारियों से हफ्ते में दो दिन लोगों की शिकायतें सुनने के लिए कहा

गांधीनगर, 22 सितंबर गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को यहां पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्रियों और सरकार के अधिकारियों से कहा कि लोगों से मुलाकात करने के लिए सोमवार और मंगलवार को वे अपने दफ्तरों में मौजूद रहें।

पटेल ने स्पष्ट किया कि मंत्रियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इन दो दिनों में अपने कार्यालयों में अवश्य मौजूद रहना चाहिए बशर्ते अपरिहार्य परिस्थिति नहीं हो, ताकि दूरवर्ती इलाकों से गांधीनगर आने वाले लोगों के साथ ही विधायक एवं सांसद भी उनसे मुलाकात कर सकें और स्थानीय मुद्दों एवं अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करा सकें। भाजपा के नए मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते ही पदभार संभाला है।

राजस्व मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं अधिकारियों से कहा कि सोमवार और मंगलवार को कोई बैठक या कार्यक्रम आयोजित नहीं करें ताकि सांसद, विधायक और लोग उनसे मिल सकें। कई लोग आवेदन देने के लिए दूरवर्ती इलाकों से आते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री के जनहितैषी निर्णयों से सुनिश्चित होगा कि कोई व्यक्ति अपना काम कराए बगैर वापस नहीं लौटेगा।’’

त्रिवेदी के अनुसार, पटेल ने सरकारी अधिकारियों से कहा कि सोमवार और मंगलवार को प्राथमिकता के आधार पर आने वाले विधायकों से मुलाकात करें। त्रिवेदी ने कहा कि पहले ऐसी बातें संज्ञान में आईं कि अधिकारी विधायकों को प्राथमिकता देने के बजाए उनसे केबिन के बाहर इंतजार करने के लिए कहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gujarat: Patel asks ministers, officials to listen to people's complaints twice a week

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे