लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सड़क हादसे में पंचायत सदस्य तथा दो अन्य की मौत

By भाषा | Updated: November 12, 2021 14:37 IST

Open in App

वलसाड (गुजरात), 12 नवंबर गुजरात के वलसाड जिले में शुक्रवार तड़के, अहमदाबाद-मुंबई राजमार्ग पर हुई एक दुर्घटना में भारतीय जनता पार्टी के तालुका पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पंचायत सदस्य का वाहन खराब हो गया था और पहले उसे ट्रक ने टक्कर मारी फिर एक लक्जरी बस वाहन से टकरा गई।

मृतकों की पहचान भाजपा नेता मुकेश धोड़ी (45), पत्नी कल्पना (42) और उनके कर्मचारी हितेन हलपति के रूप में की गयी है। पुलिस ने कहा कि धोड़ी ट्रक पर लगने वाले म्यूजिक सिस्टम का व्यवसाय करते थे और वह वलसाड जिले के कनाडु गांव से उमरग्राम तालुका पंचायत सदस्य थे।

भिलाड़ पुलिस थाने के उप निरीक्षक भागवतसिंह राठौड़ ने बताया कि तीनों अपने मिनी-ट्रक में वापी से कनाडु लौट रहे थे जब उनका वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर भिलाड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास तड़के तीन बजे खराब हो गया। राठौड़ ने कहा, “वाहन चालू करने के लिए हलपति नीचे उतरा और धक्का लगाने लगा जबकि दंपति भीतर ही बैठे थे। अचानक एक ट्रक ने वाहन को पीछे से टक्कर मारी जिससे हलपति की मौके पर ही मौत हो गई और मिनी-ट्रक सड़क के दूसरे किनारे पर पहुंच गया।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति खुद को संभाल पाते तब तक एक लक्जरी बस ने मिनी ट्रक के आगे के हिस्से में टक्कर मारी, जिससे धोड़ी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। राठौड़ ने कहा कि बस के दस यात्रियों को भी मामूली चोट आई हैं।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में बस का सह चालक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक फरार है और उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल