गुजरात : भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी लड़के को हिरासत में लिया गया
By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:04 IST2021-08-02T20:04:57+5:302021-08-02T20:04:57+5:30

गुजरात : भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी लड़के को हिरासत में लिया गया
भुज, दो अगस्त सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने गुजरात के कच्छ जिले के खावड़ा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक 15 वर्षीय पाकिस्तानी लड़के को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक बीएसएफ ने रविवार को सुबह करीब 11 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा के स्तंभ संख्या 1099 के पास बाड़ को पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाले पाकिस्तानी लड़के को हिरासत में ले लिया।
बीएसएफ की ओर से की गयी प्राथमिक जांच में पता चला है कि लड़का पाकिस्तान के थारपार्कर जिले के सिंध साहीचोक का रहने वाला है। उसने बताया कि परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा होने के बाद वह घर छोड़कर भाग गया था। बीएसएफ ने पाकिस्तानी किशोर की चिकित्सा संबंधी जांच कराने के बाद उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।