लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अहमदाबाद के अस्पताल में ऑक्सीजन का रिसाव, हादसा टला

By भाषा | Updated: December 9, 2020 20:32 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ दिसंबर गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए समर्पित एक निजी अस्पताल में रखे एक ऑक्सीजन सिलेंडर से बुधवार को रिसाव शुरू हो गया। दमकल अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रिसाव को बंद किया, जिससे हादसा टल गया।

अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने कहा कि शहर के मणिनगर इलाके में स्थित लिटिल फ्लावर अस्पताल के भंडारण क्षेत्र में रिसाव की यह घटना हुई।

अहमदाबाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (एएफएस)नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सुविधा केंद्र में एक कमरे के अंदर रखे सिलेंडरों को आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप से जोड़ा गया था।

खड़िया ने बताया कि अस्पताल में दोपहर बाद आक्सीजन का रिसाव शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से दमकलकर्मियों ने समय पर वहां पहुंचकर रिसाव को बंद कर दिया।

अस्पताल के अधिकारियों ने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह