लाइव न्यूज़ :

गुजरात: सूरत में 10 साल की लड़की के बलात्कार-हत्या के मामले में एक व्यक्ति दोषी करार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:35 IST

Open in App

सूरत, 10 दिसंबर गुजरात के सूरत शहर के पांडेसरा में 10 साल की लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में शुक्रवार को एक सत्र अदालत ने एक व्यक्ति को दोषी करार दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन ए अंजारिया ने दिनेश बैसाने (24) को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत बलात्कार और हत्या का दोषी ठहराया। अदालत 16 दिसंबर को सजा सुनाएगी।

लोक अभियोजक नयन सुखड़वाला ने महाराष्ट्र के मूल निवासी और सूरत में पांडेसरा के प्रेम नगर इलाके में रहने वाले दोषी को मौत की सजा देने की अपील की।

अभियोजन पक्ष के अनुसार बैसाने ने 7 दिसंबर, 2020 को इलाके में अपने चाचा के घर के पास खेलती लड़की को लालच दिया और फिर उसे सूनसान जगह पर ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। जब वह मदद के लिये चिल्लाने लगी तो उसने पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

शाम तक घर नहीं लौटने पर पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने अगले दिन सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर बैसाने को गिरफ्तार कर लिया। एक क्लिप में आरोपी को लड़की को एक स्थानीय दुकान पर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब