लाइव न्यूज़ :

गुजरात के अधिकारियों को निजी अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित करने का अधिकार मिला

By भाषा | Updated: April 3, 2021 20:29 IST

Open in App

अहमदाबाद,तीन अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच गुजरात सरकार ने जिलाधिकारियों और निगम आयुक्तों को मरीजों के उपचार के लिए निजी अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित करने का अधिकार दिया है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने वडोदरा की समीक्षा यात्रा के दौरान इस निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि ऐसे स्थानों पर मरीजों पर आने वाले खर्च को सरकार उठाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों और निगम आयुक्तों को मरीजों के उपचार के लिए निजी अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित करने का अधिकार देने का निर्णय किया है।’’

पटेल ने कहा कि वडोदरा के सर्किट हाउस को भी कोविड देखभाल केन्द्रों में परिवर्तित किया जाएगा और यहां झुग्गी-बस्ती, चॉल या छोटे घरों में रहने वाले ऐसे लोगों को रखा जाएगा जो संक्रमण की चपेट में तो हैं,लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक समिति गठित करने का भी फैसला लिया है जो यह देखेगी कि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को वहां रखने की जरूरत है या नहीं। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि ऐसे मरीजों को भर्ती तो नहीं किया गया जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। संक्रमण के बिना लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे कर ऐसे लोगों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा,जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि रेमडेसीवीर दवा की कोई कमी नहीं है और 50,000 शीशियां मगाई जा रही हैं।

गुजरात में शुक्रवार को संक्रमण के 2640 मामले सामने आए जो एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण से 11लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह