लाइव न्यूज़ :

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में गुजरात ने राजकीय शोक रहा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 18:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच जून गुजरात सरकार ने मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति अनिरूद्ध जगन्नाथ के सम्मान में शनिवार को राजकीय शोक रहा। उनका बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।

सरकार ने एक बयान में कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित जगन्नाथ के सम्मान में पूरे देश में एक दिन के शोक की घोषणा की गई है। गुजरात में भी एक दिन का राजकीय शोक है। दिन में राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहा और इस दौरान किसी भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

केंद्र सरकार ने चार जून को उनके सम्मान में देश भर में एक दिन का शोक शनिवार को मनाने का निर्णय किया था।

जगन्नाथ दो बार मॉरीशस के राष्ट्रपति और छह बार प्रधानमंत्री रहे। उन्हें 2020 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

वह 2003 से 2012 तक मॉरीशस के राष्ट्रपति रहे और 1982 से 2017 तक छह बार प्रधानमंत्री चुने गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो