लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पुलिस की गोलीबारी में कुख्यात अपराधी और उसके बेटे की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 00:29 IST

Open in App

सुरेंद्रनगर, छह नवंबर गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में शनिवार शाम चोरी और लूट के 50 से अधिक मामलों में वांछित एक अपराधी और उसका बेटा पुलिस की गोलीबारी में मारे गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हनीफ खान उर्फ मुन्ना और उसका बेटा मदीन खान पाटदी तालुका के गेडिया गांव में तब मारे गए जब उन्होंने एक पुलिस दल पर हमला किया और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

राजकोट रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप सिंह ने कहा, ‘‘मुन्ना के खिलाफ हाल ही में गुजरात के सख्त कानून ‘गुजरात आतंकवाद एवं संगठित अपराध नियंत्रण’ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। वह ट्रकों से लूट और चोरी के कई मामलों में लिप्त था। वह ताडपत्री गिरोह का हिस्सा था। उसके खिलाफ 86 प्राथमिकी दर्ज थीं और वह 59 मामलों में वांछित था।’’

उन्होंने बताया कि मुन्ना को पकड़ने गए पुलिस दल पर उसने धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें मुन्ना और उसका बेटा मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों