लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अगले आदेश तक जारी रहेगा रात में कर्फ्यू

By भाषा | Updated: December 7, 2020 16:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात दिसम्बर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से गुजरात के इस शहर में जारी रात के कर्फ्यू को सोमवारको अगले आदेश तक बढाने की घोषणा की गयी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

अहमदाबाद में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 306 नए मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गुजरात में वायरस के सबसे अधिक 52,030 मामले यहीं सामने में आए हैं।

इससे पहले 23 नवम्बर को सात दिसम्बर तक रात का कर्फ्यू लगाया गया था।

शहर के पुलिस आयुक्त संजय श्रीवास्तव ने सोमवार सुबह जारी की गई एक नई अधिसूचना में अगले आदेश तक रात का कर्फ्यू बढ़ाने की घोषणा की।

आदेश में कहा, ‘‘ सात दिसम्बर से अगले आदेश तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।’’

उसने कहा, ‘‘ लोग इस अवधि में घर में रहे। इस अवधि में वे सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर पैदल या वाहन लेकर न निकलें’’

अधिनसूचना में पुलिस, नागरिक सुरक्षा, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल, दमकल एवं आपातकालीन सेवाएं, होमगार्ड, मीडिया संगठनों, एटीएम संचालन और निजी सुरक्षा एजेंसियां को इस दौरान कर्फ्यू से छूट दी गयी है ।

दूध और पानी के वितरण, डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और एलपीजी आपूर्ति को भी रात के कर्फ्यू के दायरे से बाहर रखा गया है।

आदेश के अनुसार, इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भादंवि की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसी तरह का रात का कर्फ्यू राजकोट, वडोदरा और सूरत में भी 21 नवम्बर से जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता