लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने पर सूरत के ग्रामीण इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:04 IST

Open in App

सूरत (गुजरात), 11 अप्रैल कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सूरत शहर में लगाए गए रात्रिकालीन कर्फ्यू को रविवार से जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी विस्तारित कर दिया गया।

सूरत के जिलाधिकारी धवल पटेल ने शनिवार रात एक अधिसूचना जारी कर कर्फ्यू को रविवार से 30 अप्रैल तक ग्रामीण हिस्सों में भी विस्तारित कर दिया।

अधिसूचना के मुताबिक कर्फ्यू रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक लगा रहेगा।

सूरत राज्य का पहला जिला है, जहां शहरी और ग्रामीण, दोनों ही इलाकों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में महामारी की शुरुआत होने के बाद से पहली बार शनिवार को राज्य में कोविड-19 के 5,000 से अधिक मामले सामने आए, जिनमें 239 मामले सूरत जिले के ग्रामीण हिस्सों से थे। इसके अलावा सूरत शहर में 913 नए मामले सामने आए, जो अहमदाबाद के बाद दूसरे स्थान पर रहा।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अहमदाबाद में शनिवार को 1,409 नए मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए