लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अचानक रद्द हो गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, नाराज मजदूरों ने तोड़े बस के शीशे और खिड़कियां

By भाषा | Updated: May 11, 2020 17:59 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे 1 मई से मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसबसे ज्यादा श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरात से ही चली है और सबसे ज्यादा ट्रेन यूपी-बिहार पहुंची हैं.गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 8194 मामले आए हैं और 493 लोगों की मौत हुई है.

भावनगर: उत्तर प्रदेश जाने वाली एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन रद्द होने के बाद गुजरात के भावनगर जिले में ‘निरमा लिमिटेड’ कंपनी के डिटर्जेंट पाउडर कारखाने में काम करने वाले सैकड़ों श्रमिक सोमवार की सुबह कथित तौर पर हिंसा पर उतर आए और उन्होंने कर्मचारियों की एक बस को क्षति पहुंचाई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक जयपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि घटना काला तालाव क्षेत्र में स्थित निरमा के कारखाने के समीप श्रमिकों की कॉलोनी में हुई।

राठौड़ ने कहा कि श्रमिकों ने यह सोचकर क्रोधित हो उठे कि कंपनी उन्हें लॉकडाउन के दौरान अपने गृह राज्य नहीं जाने देगी ‘‘जो सच नहीं था।’’ उन्होंने कहा, “सोमवार की सुबह कुछ श्रमिक भावनगर रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश के लिए विशेष ट्रेन पकड़ने वाले थे। जब उन्हें कर्मचारियों की बस से स्टेशन ले जाया जा रहा था तब कंपनी प्रबंधन को पता चला कि ट्रेन किसी कारणवश रद्द कर दी गई है। इसलिए बस आधे रास्ते से ही श्रमिकों की कॉलोनी में वापस आ गई।”

राठौड़ ने कहा कि श्रमिकों ने सोचा कि कंपनी उन्हें जाने नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा, “वापस आने के बाद श्रमिकों ने तोड़-फोड़ की। उन्होंने बस खिड़कियां और शीशे तोड़ डाले।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने दंगा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और दस श्रमिकों को गिरफ्तार करने की प्रकिया जारी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियागुजरातप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया