लाइव न्यूज़ :

गुजरात: नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:52 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 नवंबर गांधीनगर में राज्य सचिवालय में आयोजित समारोह में बृहस्पतिवार को गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा के आठ नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने अबडासा सीट से निर्वाचित प्रद्युम्नसिंह जडेजा, मोरबी से बृजेश मेरजा, करजन से अक्षय पटेल, कपराड़ा से जीतू चौधरी, धारी से जेवी ककाड़िया, गढाड़ा से आत्माराम परमार, डांग से विजय पटेल और लिंब्डी से किरीतसिंह राणा को शपथ दिलवाई।

समारोह में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल मौजूद थे और उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या अब 111 हो गई है।

उपचुनाव से पहले इन सभी आठ सीटों पर कांग्रेस काबिज थी।

जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ मौजूदा विधायकों के पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव की जरूरत थी।

इस्तीफा देने वाले आठ लोगों में प्रद्युम्नसिंह जडेजा, बृजेश मेरजा, अक्षय पटेल, जीतू चौधरी और जे वी ककाड़िया शामिल थे।

बाद में ये पांचों भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें सत्तारूढ़ दल ने टिकट दिया और आखिरकार इन चुनावों में भी जीत गए।

आठों सीटों पर उपचुनाव तीन नवंबर को हुए थे और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया