लाइव न्यूज़ :

गुजरात : भूपेंद्र पटेल सरकार के नये मंत्री आज लेंगे शपथ

By भाषा | Updated: September 16, 2021 11:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 सितंबर गुजरात में भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार के नए मंत्री गांधीनगर स्थित राजभवन में बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य मंत्रिमंडल में नये चेहरों को शामिल कर सकती है।

यह शपथग्रहण समारोह ऐसे वक्त में हो रहा है, जब राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए करीब एक साल ही रह गया है। मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों को शामिल नहीं करने के भाजपा के फॉर्मूले को देखते हुए इस बात को लेकर संशय है कि इस बार किन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी।

इससे पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने घोषणा की थी कि शपथग्रहण समारोह बुधवार दोपहर को आयोजित किया जाएगा और इसके लिए राज्य की राजधानी में स्थित राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन कार्यक्रम में अचानक तब्दीली कर दी गई और शपथग्रहण समारोह के बैनर हटा लिए गए। न तो भाजपा और न ही राज्य सरकार ने कार्यक्रम टाले जाने के संबंध में कोई कारण बताया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार शाम घोषणा की कि नये मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह गांधीनगर स्थित राज भवन में बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे होगा।

अहमदाबाद से पहली बार विधायक चुने गए, पटेल (59) ने पिछले शनिवार को विजय रूपाणी के अचानक इस्तीफा दे देने के बाद सोमवार को गुजरात के नये मुख्यमंत्री का प्रभार संभाला।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व ने इस बार नये चेहरों को शामिल करने और पुराने लगभग सभी मंत्रियों, यहां तक कि उन वरिष्ठ नेताओं को भी हटाने का फैसला किया है जो पूर्ववर्ती रूपाणी सरकार का हिस्सा थे।

कई लोगों का मानना है कि पुराने चेहरों को जगह न दिया जाने का यह फार्मूला 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रस्तावित किया गया है क्योंकि दो दशक से ज्यादा वक्त से गुजरात में सत्ता में रही भाजपा साफ-सुथरी छवि के साथ मतदाताओं के बीच जाना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया