नए सीएम की घोषणा के बाद बीजेपी विधायक भूपेंद्र पटेल जीत का संकेत दिखाते हुए, फोटो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2021 17:25 IST2021-09-12T16:55:29+5:302021-09-12T17:25:23+5:30

भारतीय जनता पार्टी के विधायक भूपेंद्र पटेल गुजरात के नये मुख्यमंत्री होंगे। पटेल (55) को रविवार को यहां सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

Gujarat new CM BJP MLA Bhupendra Patel showing victory sign during announcement party office photo viral | नए सीएम की घोषणा के बाद बीजेपी विधायक भूपेंद्र पटेल जीत का संकेत दिखाते हुए, फोटो वायरल

भूपेंद्र पटेल 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की घाटलोडिया सीट से चुनाव जीते थे।

Highlightsमुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा।रुपाणी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की थी।कांग्रेस के शशिकांत पटेल को हराया था।

गांधीनगरः भूपेंद्र भाई पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे। गांधीनगर में भाजपा नेताओं की बैठक में अहम फैसला लिया गया। पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत पटेल को हराकर घाटलोदिया निर्वाचन क्षेत्र से 2017 गुजरात विधानसभा चुनाव जीता था।

गांधीनगर में पार्टी कार्यालय में गुजरात के नए सीएम की घोषणा के दौरान बीजेपी विधायक भूपेंद्र पटेल जीत का संकेत दिखाते नजर आएं। पटेल विजय रुपाणी की जगह लेंगे, जिन्होंने राज्य में चुनाव से लगभग एक साल पहले अचानक घोषणा की थी, जिन्होंने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उनके राज्यपाल से मिलने और सरकार बनाने का दावा पेश करने की संभावना है।

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद जोशी को नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। तोमर ने रविवार सुबह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की।

कौन हैं भूपेंद्रभाई पटेल

भूपेंद्रभाई पटेल को पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का उत्तराधिकारी माना जाता है।

घाटलोदिया सीट से पहली बार विधायक हैं, जो पहले आनंदीबेन पटेल के पास थी।

इससे पहले, भूपेंद्रभाई पटेल ने अहमदाबाद में एक नगरपालिका पार्षद के रूप में कार्य किया।

अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है और अहमदाबाद नगर निगम की स्थायी समिति के प्रमुख थे।

पटेल इंजीनियर हैं।

Web Title: Gujarat new CM BJP MLA Bhupendra Patel showing victory sign during announcement party office photo viral

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे