लाइव न्यूज़ :

गुजरात : आगामी करगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने सैनिकों के भेजे 30,000 कार्ड

By भाषा | Updated: July 17, 2021 16:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 जुलाई गुजरात से नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों ने सशस्त्र बलों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को रेखांकित करते हुए 30,000 कार्ड तैयार किए हैं जिन्हें आगामी 26 जून को करगिल युद्ध के 22 साल पूरा होने और युद्ध की याद में मनाये जाने वाले करगिल विजय दिवस से पहले शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लिए पोस्ट किया गया।

एनसीसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गुजरात से कैडेटों ने चार जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित ‘एक मैं सौ के लिए’ अभियान के तहत 30,000 कार्ड तैयार किए और सोशल मीडिया पर भी भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को रेखांकित करता संदेश पोस्ट किया। यह कार्यक्रम ‘‘करगिल के वीरों को गुजरात का आभार’’ अभियान के पांचवे चरण के तहत आयोजित हुआ।

एनसीसी ने कहा, ‘‘ये कार्ड इन युवा कैडेटों के लिए शहीदों और सशस्त्र बल के कर्मियों को याद करने और उन्हें सम्मान देने का एक माध्यम है जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दिन रात देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं।

गांधीनगर में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में ये कार्ड पोस्ट किए गए। इन कार्ड को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी द्वारा औपचारिक रूप से प्राप्त किए जाने की उम्मीद है जो उस समय कारगिल युद्ध में लेफ्टिनेंट कर्नल थे और उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। गुजरात से कैडेटों के आभार के तौर पर करगिल सेक्टर में तैनात रहे सैनिकों को 21 से 25 जुलाई के बीच ये कार्ड सौपं दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट