लाइव न्यूज़ :

गुजरात : आगामी कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने सैनिकों को भेजे 30,000 कार्ड

By भाषा | Updated: July 17, 2021 17:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 जुलाई गुजरात से नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों ने सशस्त्र बलों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को रेखांकित करते हुए 30,000 कार्ड तैयार किए हैं जिन्हें आगामी 26 जून को कारगिल युद्ध के 22 साल पूरा होने और युद्ध की याद में मनाये जाने वाले 'कारगिल विजय दिवस' से पहले शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लिए पोस्ट किया गया।

एनसीसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि गुजरात से कैडेटों ने चार जुलाई से 15 जुलाई तक आयोजित ‘एक मैं सौ के लिए’ अभियान के तहत 30,000 कार्ड तैयार किए और सोशल मीडिया पर भी भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को रेखांकित करता संदेश पोस्ट किया। यह कार्यक्रम ‘‘कारगिल के वीरों को गुजरात का आभार’’ अभियान के पांचवें चरण के तहत आयोजित हुआ।

एनसीसी ने कहा, ‘‘ये कार्ड इन युवा कैडेटों के लिए शहीदों और सशस्त्र बल के कर्मियों को याद करने और उन्हें सम्मान देने का एक माध्यम है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दिन रात देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हैं।

गांधीनगर में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में ये कार्ड पोस्ट किए गए। इन कार्ड को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी द्वारा औपचारिक रूप से प्राप्त किए जाने की उम्मीद है, जो उस समय कारगिल युद्ध में लेफ्टिनेंट कर्नल थे और उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। गुजरात से कैडेटों के आभार के तौर पर कारगिल सेक्टर में तैनात रहे सैनिकों को 21 से 25 जुलाई के बीच ये कार्ड सौपं दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू