लाइव न्यूज़ :

गुजरात: एनसीबी ने एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का नशीला पदार्थ मेफेड्रोन जब्त किया, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:36 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गुजरात में सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 994 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ 'मेफेड्रोन' जब्त किया है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये आंकी गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी की अहमदाबाद इकाई के क्षेत्रीय निदेशक एस के मिश्रा ने कहा कि एनसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वडोदरा शहर के निकट सौदा कर रहे मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ताओं और खरीदारों को पकड़ा।

उन्होंने कहा कि 994 ग्राम मेफेड्रोन के साथ दो महिलाओं समेत कम से कम सात लोगों को पकड़ा गया। टीम ने आरोपियों के पास से 7.5 लाख से अधिक की नकदी और तीन वाहन भी बरामद किये हैं।

मिश्रा ने कहा कि सभी आरोपी गुजरात के विभिन्न भागों से हैं। मादक पदार्थ पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से लाए जाने का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग