लाइव न्यूज़ :

गुजरात हत्या-दंगा मामला : 15 लोगों को उम्रकैद, 44 लोगों को 10-10 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:11 IST

Open in App

नडियाद (गुजरात), दो नवंबर स्थानीय सत्र अदालत ने खेड़ा जिले के भिलोद्रा गांव में 2016 में हुई महिला की हत्या और उसके कारण दो समुदायों में हुए दंगे के मामले में मंगलवार को 15 लोगों को उम्रकैद और 44 लोगों को 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी।

नडियाद सत्र अदालत के न्यायाधीश डी. आर. भट्ट ने दो समुदायों के सदस्यों के बीच हुई झड़प के दौरान 28 अगस्त, 2016 को केसरबेन सोढ़ा की हत्या करने और 14 लोगों को घायल करने के दोषी मफतभाई भारवाद, उसके भाई और समुदाय के अन्य सदस्यों सहित कुल 15 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी है।

अदालत ने हत्याकांड की शिकायत करने वाले हरिसिंह सोढा सहित दूसरे समुदाय के 44 लोगों को दंगाई के मामले में 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी।

अदालत ने एक व्यक्ति को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

सोढा की हत्या के बाद नदियाड ग्रामीण थाने में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। एक समुदाय के 15 लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जबकि दूसरे समुदाय के 45 लोगों को कथित आगजनी और डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

लोक अभियोजक पी. आर. तिवारी ने बताया कि अदालत ने 70 दस्तावेजी साक्ष्यों और 49 गवाहों की गवाही सुनने के बाद हत्या के मामले में सजा सुनाई। वहीं, 17 दस्तावेजी साक्ष्यों और इतने ही गवाहों का बयान सुनने के बाद डकैती और आगजनी के मामले में सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?