लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मोरवा हडफ विधानसभा उपचुनाव में 42 प्रतिशत से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: April 17, 2021 23:21 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 अप्रैल गुजरात के पंचमहाल जिले की मोरवा हडफ विधानसभा सीट के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में 42.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निर्दलीय विधायक भूपेंद्रसिह खांट को अवैध जाति प्रमाणपत्र जमा करने को लेकर मई 2019 में अयोग्य ठहराये जाने के कारण मोरवा हडफ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। इस मुद्दे पर उनकी अपील बाद में गुजरात उच्च न्यायालय में खारिज हो गई थी। खांट का इस साल जनवरी में स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया था।

जिलाधिकारी अमित अरोड़ा ने कहा, ‘‘'कुल 2.19 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 42 प्रतिशत से थोड़ा अधिक मतदाताओं ने सुबह सात बजे से शाम छह बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।’’

उन्होंने कहा कि 329 मतदान बूथ पर मतदान बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

आरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर में एक दूसरे के बीच दूरी बनाये रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 1000 सीमित की गयी थी।

इस उपचुनाव में, 2013 से 2017 तक इस सीट से विधायक रहीं निमिषा सुथार समेत तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। भाजपा उम्मीदवार सुथार का मुकबाला कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कटारा और निर्दलीय उम्मीदवार सुशीलाबेन मैडा से था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर