लाइव न्यूज़ :

गुजरात: धार्मिक कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग शामिल हुए, आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 19, 2021 15:58 IST

Open in App

भावनगर, 19 जुलाई गुजरात के भावनगर शहर में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 200 से अधिक लोग एकत्रित हो गए जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने हाल में एक अधिसूचना में कहा था कि खुले क्षेत्र में होने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी, वहीं बंद परिसरों में अधिकतम 50 फीसदी क्षमता के अनुरूप ही लोग शामिल हो सकेंगे तथा इनकी संख्या भी 200 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

नीलामबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस रविवार दोपहर कालानाला इलाके में दादा साहेब जैन मंदिर में पहुंची जहां एक हॉल में 200 से अधिक लोग मौजूद थे। पुलिस को पता चला कि कार्यक्रम के आयोजकों ने संबंधित प्राधिकार से आयोजन की अनुमति भी नहीं ली थी। कार्यक्रम के चार आयोजकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा