लाइव न्यूज़ :

गुजरात : बलात्कार के बाद नाबालिग की हत्या

By भाषा | Updated: November 10, 2021 18:51 IST

Open in App

भरूच (गुजरात), 10 नवंबर जिले के अमोद कस्बे में एक अज्ञात व्यक्ति ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी।

अमोद थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भरूच जिले के अमोद तालुका के बाहरी हिस्से में स्थित सरभन गांव में सोमवार की शाम लड़कू का शव मिला।

उन्होंने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम भरूच सदर अस्पताल में किया गया और रिपोर्ट के अनुसार गला घोंट कर उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि लड़की सोमवार दोपहर लकड़ियां बीनने घर से निकली थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। उसका शव कपास की खेत से मिला।

उन्होंने बताया, ‘‘भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोषी को पकड़ने के लिए स्थानीय अपराध शाखा, विशेष अभियान समूह सहित अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो